नर्मदा तट नावडाटौडी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक बार फिर पहुंच मार्ग की बदहाल यातायात व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। मां नर्मदा के दर्शन, पूजन और स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे, लेकिन सिंगल सड़क मार्ग होने के कारण दिनभर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं को घंटों तक वाहनों की लंबी कतारों में फंसना पड़ा।