पटेरा: हटा के अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम ने रनेह में गल्ला दुकान का निरीक्षण किया, दस्तावेज जब्त कर नोटिस जारी किया
Patera, Damoh | Aug 8, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव के निर्देश पर अनुविभाग में लगातार मूंग भंडारण और नियमविरुद्ध तरीके से व्यापार,गोदाम भंडारण की जांच की जा रही है, कार्यवाही के क्रम में आज शनिवार दोपहर 3 बजे करीब अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम और पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने संयुक्त रूप से रनेह में गल्ला दुकानों,गोदामो और वेयरहाउस की जांच की गई।