कप्तानगंज: कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कम्युनिटी हाल का किया शिलान्यास।
तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के कम्यूनिटी हाल का कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने शिलान्यास किया,क्षेत्र की कई अन्य विकास योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया,सांसद विजय कुमार दुबे ने संबोधन में कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ महाज जी के आशीर्वाद से कुशीनगर में मेडिकल कालेज,कृषि विश्वविद्यालय बन रहा है।