कप्तानगंज: रामकोला पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को रगड़गंज से किया गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रामकोला पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त हुसैन अली पुत्र अलाउद्दीन निवासी रगड़गंज थाना रामकोला को गिरफ्तार किया, जिसके क्रम में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेज दी है।