कप्तानगंज: मोरवन टोला घुरहूछपरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख ।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव मोरवन टोला घुरहूछपरा निवासी इन्द्रशेन शर्मा के रिहायशी घर मे आग लग गई। बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक इन्द्रशेन शर्मा के घर से आग की लपटें उठाने लगीं। आग की लपटें देख लोग उधर दौड़े और जब तक आग पर काबू पाते तब तक कटरैन में रखा अनाज, बिस्तर, जेवरात, कपड़े आदि सारे सामान जल कर खाक हो गए।