कप्तानगंज: कप्तानगंज विकासखंड के जीर्णोद्धार और नवनिर्मित भवन का पूर्व विधायक अतुल सिंह ने किया लोकार्पण
कप्तानगंज विकास खंड के जीर्णोद्धार नव निर्मित भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक व गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह व ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना उपरांत फीता काट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित जिला अधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा ने वृक्षारोपण के उपरांत नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।