वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने अमृतसर पंजाब से फरार एजेंट को किया गिरफ्तार धोखाधड़ी के आरोप में था फरार
डीसीपी उषा रंगरानी ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रेस रिलीज साझा कर मीडिया को बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे एक एजेंट को अमृतसर पंजाब से आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अमृतसर पंजाब निवासी 29 वर्षीय राहुल अरोड़ा के तौर पर हुई है फिलहाल पुलिस पूरे सिंडिकेट के बारे में पता कर रही है