वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा और डॉक्यूमेंट के मामले में 1 एजेंट को मुंबई से किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने मुंबई में छापा मारकर एक आरोपी एजेंट को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी काफी समय से दिल्ली पुलिस को तलाश थी। इसे 2019 में दर्ज एक मामले में कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांग चंद्रकांत मोदी के रूप में हुई है। यह मुंबई के बोर वाली ईस्ट का रहने वाला है।