वसंत विहार: 1 करोड़ 85 लाख से ज्यादा की कीमत के गोल्ड के साथ 1 हवाई यात्री आईजीआई एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दुबई से आए एक हवाई यात्री को जांच के दौरान पकड़ा। उसके पास से 1 करोड़ 85 लाख से ज्यादा कीमत का गोल्ड बरामद किया गया है। जो वह अंडर गारमेंट के अंदर छुपाकर लाया था, लेकिन ग्रीन चैनल क्रॉस करने के दौरान उसकी पोल खुल गई। उसने अंडरगारमेंट से एक-एक करके गोल पेस्ट निकालकर कस्टम अधिकारियों के सामने रख दिया।