हरदोई: लखनऊ चुंगी पर शराब के नशे में धुत युवक की कार डिवाइडर से टकराई, युवक हुआ बेहोश
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2024 लखनऊ चुंगी पर शराब के नशे में चूर युवक की कार डिवाइडर से टकराई। युवक इतनी शराब पिये हुए था कि वह स्टेयरिंग सीट पर ही बेहोश हो गया।बताया जा रहा कि युवक इको कार से लखनऊ की तरफ से आ रहा था और नशे में था। लखनऊ चुंगी पुलिस चौकी के पास उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर से टकराते ही लोग मदद को दौड़े। युवक ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी वह बेहोश हो गया।