कांके: रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया निशा भगत का शव, आज होगा अंतिम संस्कार
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2026 रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की रात करीब आठ बजे परिजनों को निशा भगत का शव सौंप दिया गया। आज निशा भगत का अंतिम संस्कार होगा। बता दे कि रिम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में पूरी कराई गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि पोस्टमार्टम से जुड़ी सभी औपचारिकताओं का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे।