ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के लोग जनसुनवाई में पहुंचे, समस्याओं के समाधान की लगाई गुहार
मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित जनसुनवाई में ग्यारसपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने कलेक्टर से समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, राजस्व, सड़क, बिजली सहित विभिन्न मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं ।