आज़मगढ़: दलालघाट में नदी किनारे पुलिस की छापेमारी में आठ जुआरियों को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार, सड़क से लेकर नदी तक हुई घेराबंदी
आजमगढ़ शहर कोतवाली के दलालघाट इलाके में तमसा नदी के किनारे जुआ खेल रहे आठ लोगों को सिधारी थाना व बाढ़ पीएसी फोर्स की मदद से शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस को बार-बार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि दलाल घाट इलाके में किनारे ले ।तरफ शांत स्थान पर नदी किनारे जुआरियों का अड्डा लगता है। यहां पर जमकर पैसे का सट्टा भी लगता है।