बरहेट: बरहेट संथाली उत्तरी एवं दक्षिणी में BDO सह CO ने जनगणना कार्य का लिया जायजा
मंगलवार को बरहेट संथाली उत्तरी एवं संथाली दक्षिणी पंचायत क्षेत्र के ऊपर बरहेट के विभिन्न मोहल्ले में चल रहे जनगणना कार्य का प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अंशु कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ने जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।