बालाघाट: हीरापुर के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक
भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर के पास 13 अगस्त की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बैहर से बालाघाट की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में बाइक आ जाने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों युवक ग्राम जोधीटोला जरेरा के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिनेश मर्सकोले, विजय कुसराम और सोनू मोहते किसी काम से बालाघाट आए थे। दे