#बालाघाट
आज 15 अगस्त को प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया। विकास खंड बिरसा के 03 प्रभावित ग्रामों में 'राशन आपके द्वार' योजना के अंतर्गत परिवहनकर्ताओं के माध्यम से आज राशन का वितरण किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही समय पर राशन उपलब्ध कराया गया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा प्रभावित ग्रामों में राशन वितरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp