थाना बालाबेहट पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कस्बे के बरैना तिराहे के पास एक आरोपी 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब लिए हुए खड़ा है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त के खिलाफ थाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।