बोध गया: बोधगया प्रमुख ने चेरकी विद्यालय के एमडीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया, डीएम को भेजा पत्र
Bodh Gaya, Gaya | May 13, 2026 बोधगया प्रखंड के चेरकी उच्च बुनियादी विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी ने बुधवार की शाम 6 बजे बताया कि डीएम शशांक शुभंकर को पत्र लिखकर विद्यालय में बच्चों को घटिया एवं कीड़ायुक्त भोजन परोसने का आरोप लगाया। आवेदन में कहा गया है कि 30 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिली थी।