कटंगी: नहलेसरा अमृत सरोवर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान, 26 जनवरी को फहराने के बाद उतरना भूले जिम्मेदार
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश के सम्मान का प्रतीक है और इसका सत्कार करना हम सभी का कर्तव्य है, परंतु यहां जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत कोड़मी के नहलेसरा में देखने में आया है कि जिम्मेदारों की घोर लापरवाही की वजह से राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान हुआ है। ग्रामीणों ने लापरवाह रोजगार सहायक पर कार्रवाई करने की मांग रखी है।