तिरोड़ी: मानव एकता संस्था ने तिरोड़ी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकाली रैली, सैनिकों की जीवन से कराया रूबरू
मायॅल नगरी तिरोड़ी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मानव एकता संस्था ने रविवार को रैली निकाली। बीते 10 सालों से मानव एकता संस्था ग्रामीणों में देश भावना जागृत करने और देश की सीमा सुरक्षा में तैनात सैनिकों के महत्व को बताने के लिए रैली का आयोजन करती है। रैली के जरिए देश भक्ति गीतों पर संस्था के युवा कलाकार नृत्य के जरिए सैनिकों के जीवन से रूबरू करवाते हैं।