कटंगी: कटंगी वार्ड क्रमांक 8 में पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स के साथ मारपीट, तीन लोगों पर मामला दर्ज
शहर के वार्ड क्रमांक 08 में एक शख्स के साथ पुरानी रंजिश के चलते 03 लोगों ने मिलकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 08 निवासी प्राथी अनिल सहारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते देवेन्द्र सहारे, नरेन्द्र सहारे और मनीषा नेवारे ने मारपीट की।