कटंगी: सेलवा से ढाई लाख रुपए के तार की चोरी के मामले में चार आरोपियों को कटंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्राम सेलवा में नंदकिशोर पटले के मकान के सामने आंगन से ढाई लाख रुपए के 11 केव्ही कंडेक्टर तार की चोरी के मामले में कटंगी पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी को दुधारा निवासी महेश बोरकर ने कटंगी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार को पुलिस ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।