देवरी: विधायक बृजबिहारी पटेरिया अचानक पहुंचे देवरी के गोपालपुरा, शराब बंदी पर मातृशक्ति से की चर्चा
Deori, Sagar | Feb 19, 2026 देवरी के ग्राम गोपालपुरा में अवैध शराब विक्रय के विरोध में नशामुक्त ग्राम के संकल्प के साथ पहरा दे रही मातृशक्ति से देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे भेंट कर चर्चा की। विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा कि माताओं का यह साहस और सामाजिक जागरूकता अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। साथ ही ग्राम गोपालपुरा को नशामुक्त बनाने के इस अभियान