कुंडा: मानिकपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर राहगीरों को शरबत पिलाकर दी गई राहत
नगर पंचायत मानिकपुर के चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम 4 बजे बुद्ध पूर्णिमा पर सेवा शिविर लगाया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर महात्मा बुद्ध के करुणा और सेवा के संदेश को प्रसारित किया गया। पूर्व अध्यक्ष राम नरेश मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोगों ने इस मानवीय कार्य में सहयोग कर समाज में शांति और भाईचारे का संदेश दिया।