कोलायत: दियातरा में बिजली संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश, जीएसएस पर तालाबंदी की चेतावनी
दियातरा जीएसएस से जुड़े बाबा रामदेव फीडर की ढाणियों में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा और न ही कोई ठोस आश्वासन मिला। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 300 ढाणियों में पिछले एक महीने से बिजली संकट बना हुआ है। कृषि लाइन से जुड़े परिवारों को 24 घंटे में केवल 6 घंटे बिजली मिल रही है