ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न, 29 नवंबर को विंध्याचल में होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
पड़री के श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज में जुटे पत्रकार, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर
**पड़री, मिर्जापुर।** ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, मिर्जापुर की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक स्थानीय श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, पड़री में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ आगामी 29 नवंबर को विंध्याचल में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विभूति भूषण सिंह ने की तथा संचालन अभय तिवारी ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं आय-व्यय निरीक्षक हौशिला त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना और आम जनता की आवाज हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाना पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और आपसी एकजुटता से ही पत्रकारों के मान-सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा संभव है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रूपेश पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका सामना मजबूत संगठन और आपसी एकजुटता से ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को पवित्र धाम विंध्याचल में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए मिर्जापुर के सभी पत्रकार साथी पूरी ऊर्जा के साथ जुटें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने संगठन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर शितलेश्वर पाठक, रतन पांडेय, देव प्रकाश मिश्र, सतेन्द्र विश्वकर्मा, विजय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, अरविंद तिवारी, विनोद मोदनवाल, कृष्ण कुमार अग्रहरि सरल, दीपेश मिश्रा, अमित ओझा, दयाशंकर वर्मा, प्रवीण तिवारी, सतीश सिंह, इलियास, देवानंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
**#Mirzapur #GraminPatrakarAssociation #RuralJournalists #Vindhyachal #Journalism #JournalistUnity #PatrakarSangathan #Pahari #TodayMirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Nov 14, 2026