नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी और नेपाल के एपीएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई दीपावली
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत की पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल के (एपीएफ) के जवानों ने एक साथ दीपावली मनाकर दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और आपसी समरसता का संदेश दिया।