बिजनौर: चंदक बिजली घर पर चल रहा किसानों का धरना एसडीओ के आश्वासन पर समाप्त किया गया
Bijnor, Bijnor | Dec 31, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में चंदक बिजली घर पर किसानों ने गांव नईपुरा में खींची जा रही सड़क किनारे 11 हजार की लाइन को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। जिसे आज मंगलवार को समय करीब शाम 5:00 बजे समाप्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय किसान यूनियन के लोगों ने धरना प्रदर्शन करने के दौरान विभागीय अधिकारी एसडीओ को मौके पर बुलाकर शिकायत के समाधान की मांग की थी।