बिजनौर: गांव बांकपुर में गुलदार ने 2 बकरियों को बनाया निवाला, वन विभाग की टीम ने मौके पर लगाया पिंजरा
Bijnor, Bijnor | Dec 31, 2024 बिजनौर में गांव बांकपुर में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि गुलदार ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। मंगलवार की सुबह समय करीब 10:00 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि खेत में दो बकरियां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। घटनास्थल से मात्र 5 मीटर की दूरी पर ही वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है।