बिजनौर: बिजनौर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 14 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित
Bijnor, Bijnor | Dec 31, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे डीएम अंकित कुमार के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 14 दिन तक सभी सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे। कक्षा 1 से आठवीं कक्षा तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।