बिजनौर: हल्दौरगंज रोड पर गांव चंदनपुरा के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 31, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे हल्दौर गंज रोड पर गांव चंदनपुर के पास अज्ञात कार की टक्कर लगने से एक स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक आकाश को एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया।