प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी (RCFC) जोगिंदर नगर की जल्द होगी बैठक : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/शिव कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन आयुर्वेदिक कॉलेज पपरौला के प्रधानाचार्य प्रोफेसर विजय चौधरी से मुलाकात करने उनके कार्यालय में पहुँचा l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि उनके साथ इस प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद भड़याड़ा कुशाल भारद्वाज, ट्रक यूनियन के प्रधान अजय ठाकुर, सेवानिवृत डी. एस. पी. पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पुलिस एसोसिएशन ज्ञान चंद ठाकुर, व्यापार मंडल के दमनदीप सिंह भी शामिल रहे l सारी चर्चा के बाद विजय चौधरी ने कमेटी के सेक्रेटरी रविंदर कौडल को जल्द ही एक बैठक का आयोजन करने के लिए पांचों के सदस्यों की उपलब्धता की जानकारी जुटाकर बैठक बुलाने को कहा और कहा कि बाकि लोग जब उपलब्ध हों वह आ जाएंगे और जो भी 37 प्रश्न राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने इस संस्थान से पूछे हैं उनके जवाब साक्ष्यों सहित उसी क्रम में बनाए जाएंगे जिस तरह से वह चाह रहे हैं l जोगिंदर नगर में हजारों लोग इस संस्थान के स्थानांतरण के खिलाफ लामबंद हुए हैं और इनकी जनभावनाओं के साथ न्याय हो उसमें पूरा प्रयास किया जाएगा l वहीं संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन के 33वें दिन पूर्व सैनिक नारायण थापा युवक मंडल अंदराहलू के प्रधान सुशील कुमार, मदन लाल व राज बंसल बैठे l
Jogindarnagar, Mandi | Sep 21, 2026