बिलासपुर: बिलासपुर के बजरंग चौक पर मां सिद्धिदात्री की महाआरती, 56 भोग अर्पित कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
जिले के ग्राम बिलासपुर स्थित बजरंग चौक में शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और महाआरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।