शाहबाद: शाहाबाद ब्लॉक के पशु चिकित्सालय में इमरजेंसी सुविधा नहीं, इलाज के अभाव में बछड़े को लेकर बारां
Shahbad, Baran | Aug 16, 2026 शाहाबाद ब्लॉक पशु चिकित्सालय होने के बावजूद यहां इमरजेंसी उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एक बछड़े की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन मौके पर न डॉक्टर मिले और न ही कंपाउंडर या अन्य कर्मचारी। बताया गया कि पूरा स्टाफ अवकाश पर है।