रूपवास: रास्ते के विवाद में घायल महिला की 12 दिन बाद हुई मौत, अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े परिजन
भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में रास्ते से पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में घायल महिला भूदेवी की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। मौत के बाद परिजन रास्ते से अतिक्रमण हटाने तक पोस्टमार्टम नहीं किया।