कटंगी: नंदलेसरा की छोटी बोडी तालाब में मिली लाश, मचा हड़कंप
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलेसरा में रविवार की सुबह छोटी बोड़ी यानी की तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए दिखाई देने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं तालाब में लाश दिखाई देने की बात पूरे गांव और आस-पास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में आग की तरफ फैल गई। मृतक की पहचान अतरी निवासी सुखराम अहाके के रूप में हुई है।