कटंगी: पैसे देकर नौकरी में लगे नगर परिषद कटंगी कर्मचारियों ने अध्यक्ष से की मुलाकात सुनाई अपनी पीड़ा
गुरुवार को नगर परिषद कटंगी ने अपने 40 से अधिक कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। निकाले गए कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर परिषद कटंगी अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। दरअसल जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन सभी को 2016 के बाद तत्कालीन व्यवस्था को देखते हुए रखा गया था।