कटंगी: भजियापार और जड़ खरीद में कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम भजियापार में दो अलग-अलग स्थानों में कुंए में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव शुक्रवार को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाए गए और पीएम कर शव परिजनों को सौंपे जा चुके है। मिली जानकारी अनुसार पहली घटना भजियापार की है। दूसरी घटना भजियापार के जड़खरीद की।