कटंगी: नहर की नहीं हुई सफाई अर्जुननाला की एक रहवासी कॉलोनी में घरों तक पहुंचा पानी, रहवासी परेशान
जल संसाधन विभान ने खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए मध्यम सिंचाई परियोजना नहलेसरा जलाशय से नहर में पानी छोड़ दिया है। यह पानी कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित एक कॉलोनी के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल, नहर में पानी छोड़ने के पहले नहर की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं करवाने के कारण बड़ी मात्रा में पानी बेवजह बह रहा है।