कटंगी: कटंगी शहर के बड़े तालाब का सीमांकन हुआ शुरू, पहले दिन सीमाएं की गई निर्धारित
कटंगी शहर के मध्य में स्थित बड़े तालाब का शनिवार से सीमाकंन शुरू कर दिया गया है। तहसीलदार छवि पंत ने तालाब का सीमांकन करने के लिए 01 राजस्व निरीक्षक और 06 पटवारियों का दल गठित किया है। जिसने पहले दिन सीमाकंन से पहले सीमाएं तय की। इस कार्य में नगर परिषद के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया गया।