कटंगी: व्यवहार न्यायालय कटंगी में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक
शनिवार को माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सुधा पाण्डेय और श्रीमती नेहा ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी 24 फरवरी को समाधान आपके द्वारा योजनान्तर्गत लगने वाले नेशनल लोक अदालत शिविर को किस तरह से सफल बनाया जा सकता है इस पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख अधिकारी गण मौजूद रहे।