मुरैना नगर: हनुमान मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला, सिविल लाईन थाना पुलिस जांच कर रही है, पहचान के प्रयास तेज
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र में नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास ग्वालियर जाने वाले ट्रेक खम्बा नंबर 1260/19 के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला।पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना दी,लेकिन शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।उक्त युवक ट्रेन से गिरा या रेलवे पटरी क्रॉसिंग करते समय चपेट में आया,अभी कुछ पता नहीं चला है।शव को शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया।