मुरैना नगर: नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में मदद की गुहार लगाई, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही
मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में रहने वाला पीड़ित परिवार आज एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई मदद की गुहार।बताया की 16 फरवरी को 4-5 लोग मेरी बेटी को जबरन ले गए।बेटे के आने के बाद 18 फरवरी को बनमौर थाने में FIR कराई।लेकिन आज तक पुलिस उन आरोपियों को नहीं पकड़ पाई ओर न ही बेटी को बरामद कर पाई। कई बार थाने ओर एसपी ऑफिस पर आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।