मुरैना नगर: बदरवास से मुरैना मजदूरी करने आए आदिवासी मजदूर की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही है जांच
शिवपुरी जिले के बदरवास में रहने वाला आदिवासी अपने परिवार के साथ 15 दिन पहले मुरैना जिले के दत्तहरा गाँव में सरसों काटने के लिए आया था।आज दोपहर सरसों काटते समय मजदूर अचानक बेहोश हो गया जिला अस्पताल लाया गया यहाँ डॉक्टर ने चैकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया उधर मर्ग क़ायम कर पुलिस ने जांच शुरू की।