मुरैना नगर: गंजरामपुर मोड़ पर सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद मामला किया गया दर्ज
अम्बाह रोड पर गंजरामपुर मोड़ पर बीती रात एक कन्टेनर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी थी।जिसमें पोरसा क्षेत्र के दो लोगों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है जिसे इलाज के लिए गभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।बताया गया की बाइक सवार रात को मुरैना से पोरसा की तरफ जा रहे थे।तभी ये हादसा हुआ, पुलिस ने मामला दर्ज कर आज पोस्टमार्टम कराया गया।