मुरैना नगर: गल्ला मंडी में सरसों की ट्रॉली के नंबर को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में सरसों की ट्राली के नंबर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से मारपीट का वीडियो आया है ,जो की वायरल हो रहा है ।जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के थाने लाकर मामला दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा गया है।