मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में 9वीं कक्षा का छात्र कोचिंग पढ़ने गया लापता, परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की श्याम बिहार कॉलोनी में रहने वाला एक नाबालिग 9वीं क्लास का छात्र मंगलवार की दोपहर कोचिंग पढ़ने गया।जब छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने पता किया लेकिन छात्र का कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने बीती देर रात कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।आज भी परिजन थाने गए लेकिन छात्र का अभी तक कुछ पता नहीं चला।