बक्सर: नो एंट्री के बावजूद, रात 8:30 बजे बड़े ट्रकों की गोलंबर से सिंडिकेट तक लंबी लाइन लगी, लोगों को हुई परेशानी
Buxar, Buxar | Nov 22, 2024 नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले में अलग से डीएसपी स्टार के अधिकारियों के साथ ही ट्रैफिक थाना की स्थापना की गई है. इसके बावजूद नगर में जाम की समस्या से लोगों की परेशानी कायम है. नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहन निर्धारित समय से पहले ही नगर में पहुंचकर जाम कर रहे हैं. इस क्रम में गुरुवार को लगभग 8:30 बजे रात में चौसा के रास्ते से पहुंच गए.