नर्मदा लाइन फूटी, सड़क बनी तालाब! 💦
देवास के मिश्रीलाल नगर में नर्मदा लाइन अचानक फूटने से लाखों लीटर पानी सड़क पर बह निकला। करीब आधे घंटे तक सड़क जलमग्न रही, वहीं तेज बहाव से आसपास की दुकानों में भी पानी घुस गया। दुकानदार के मुताबिक 25–30 बोरी सीमेंट खराब होने की आशंका है।
अधिकारियों के वाल्व बंद करने के बाद पानी का बहाव रुका। स्थानीय लोगों ने नर्मदा लाइन के काम की गुणवत्ता और लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
#देवास #Dewas #TimesMP #नर्मदालाइन #NarmadaLine #WaterLeakage #देवाससमाचार #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #BreakingNews #LocalNews #DewasNews