देवास। नागदा की पहाड़ियों में इन दिनों हरियाली और सुहाने मौसम के बीच वन्यजीवों की सक्रियता भी लगातार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में एक बार फिर नागदा क्षेत्र की पहाड़ियों में तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुआ यहां प्राकृतिक वातावरण में घूमता और मौसम का आनंद लेता नजर आया।
नागदा और शंकरगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से लगातार तेंदुए की हलचल सामने आती रही है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह निश्चित रूप से खुशी की बात है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह उत्साह बढ़ाने वाली तस्वीर है, जो देवास के आसपास के इन क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक वातावरण को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
हरियाली बढ़ने के साथ इन इलाकों में वन्यजीवों की सक्रियता भी नजर आने लगी है, जो क्षेत्र में बने प्राकृतिक संतुलन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करती है।
हालांकि, तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों सोयाबीन की फसल खेतों में काफी ऊंची हो चुकी है, ऐसे में तेंदुआ फसल के बीच छिपा हो सकता है। ग्रामीण और किसान विशेषकर रात के समय खेतों पर जाते वक्त सतर्क रहें और अकेले खेतों में जाने से बचें।
वहीं, वन विभाग से भी आग्रह है कि वन्यजीव और मानव के बीच किसी भी तरह के संघर्ष की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए आवश्यक निगरानी और सुरक्षा के कदम उठाए जाएं।
देवास शहर के बेहद करीब नागदा और शंकरगढ़ क्षेत्र में जिस तरह हरियाली और वन्यजीवों के बीच प्राकृतिक संतुलन दिखाई दे रहा है, उसे बनाए रखना जरूरी है—ताकि तेंदुआ भी सुरक्षित रहे और इंसान भी।
।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews